Fengshen Storm: फेंगशेन तूफान ने बरपाया कहर, 6 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Oct 2025 6:24 PM

विज्ञापन

Fengshen Storm, Symbolic Image

Fengshen Storm: फेंगशेन तूफान ने बरपाया कहर, 6 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों हुए बेघरFengshen Storm: उत्तर और मध्य फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान फेंगशेन ने जमकर तबाही मचाई है. तूफान के कारण 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हजारों लोग बेघर हो चुके हैं. तूफान के दौरान करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली. 14 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

विज्ञापन

Fengshen Storm: उत्तर और मध्य फिलीपींस में पिछले सप्ताह आए उष्णकटिबंधीय तूफान फेंगशेन ने जमकर तबाही मचाई है. तूफान के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 22 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि फेंगशेन तूफान फिलहाल उत्तर फिलीपींस के लूजोन से दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है. सूजोन में तूफान के कारण 65 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं.

तूफान के कारण छह से ज्यादा लोगों की मौत

सरकारी आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि तूफान के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हुई है. एजेंसी ने बताया कि मध्य कैपिज प्रांत के रोक्सास शहर में तूफान के कारण भारी बारिश हुई और कई गांवों में बाढ़ के हालात और गंभीर हो गए है. एजेंसी के मुताबिक, रोक्सास में बाढ़ के पानी में डूबने से एक शख्स की जान चली गई. वहीं पूर्वी क्यूजोन प्रांत के पिटोगो कस्बे में तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ उखड़कर झोपड़ी पर गिर गया, जिससे वहां सो रहे दो बच्चों समेत पांच लोगों की जान चली गई.

14 हजार से ज्यादा लोग बेघर

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तूफान के कारण करीब 14,000 लोग बेघर हो गए हैं. फेंगशेन तूफान के कारण मध्य और दक्षिणी फिलीपींस में मूसलाधार बारिश हुई, इसके अलावा तेज हवा और लैंड स्लाइड भी देखने को मिली. मौसम विभाग ने फेंगशेन तूफान के दक्षिण चीन सागर से होते हुए वियतनाम की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान जाहिर किया है. (इनपुट- भाषा)

Also Read: Rain Warning: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola