ट्रंप सरकार को जज ने दिया झटका, अब नहीं होगी छंटनी
Published by : Neha Kumari Updated At : 28 Feb 2025 2:26 PM
Donald Trump
Employee Termination Plan: अमेरिकी के संघीय न्यायाधीश ने इस गुरुवार को ट्रंप प्रशासन द्वारा सरकारी कर्मचारियों की बड़ी संख्या में हो रही छंटाई के आदेश पर रोक लगा दी है.
Employee Termination Plan: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा की जा रही संघीय कर्मचारियों की छटाई को लेकर गुरुवार को ट्रंप सरकार को एक बड़ा झटका लगा है. यूएस के जिला न्यायाधीश वीलियम अल्पस ने कार्मिक प्रबंधन कार्यालय (Office of Personnel Management) को आदेश देते हुए उन सभी निर्देशों को वापस लेने को कहा, जिसके तहत सरकारी विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को बड़ी संख्या में निकाला जा रहा था.
कार्मिक प्रबंधन कार्यालय (OPM) द्वारा फरवरी में सरकारी एजेंसियों को यह आदेश दिया गया था. इसके अनुसार, प्रोबेशन में काम कर रहे उन सभी कर्मचारियों को हटा दिया जाए, जिनकी नियुक्ति पिछले 1-2 वर्षों में हुई है. निर्देश के अनुसार 2 लाख सरकारी कर्मचारी, जो यूएस के कुल सरकारी कर्मचारियों का 10% हैं, उन्हें निकालने का आदेश भी दिया गया था. इस फैसले पर विरोध करते हुए श्रमिक संघ ने इसे गैरकानूनी कहा और अदालत का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद न्यायाधीश ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए रक्षा विभाग, नेशनल पार्क सर्विस और नेशनल साइंस फाउंडेशन समेत अन्य एजेंसियों से कर्मचारियों को हटाने के निर्देश पर रोक लगा दी है.
न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए कहा, “कांग्रेस एजेंसियों को खुद से अपने कर्मचारियों को रखने और निकालने का अधिकार दिया है. कार्मिक प्रबंधन कार्यालय (OPM) के पास किसी भी कानून के तहत किसी दूसरी एजेंसी के कर्मचारियों को रखने या निकालने का कोई अधिकार नहीं है. संघीय वकील ने दस्तावेजों में लिखा, “कार्मिक प्रबंधन कार्यालय, जो देश में रोजगार कानून को लागू करता है, उसने ही देश के इतिहास में सबसे बड़ा रोजगार घोटाला किया है. साथी उन्होंने यह भी कहा कि कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद कई कर्मचारियों को निकाला गया है.”
यह भी पढ़े : Manipur Meitei Video: मैतेई ग्रुप ने सरेंडर किए 200 से अधिक हथियार, राज्यपाल ने दिया था 7 दिनों का समय
यह भी पढ़े : महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने क्यों मांगी माफी? एक्स पर किया पोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










