UPI पेमेंट कर अब खरीदें एफिल टॉवर का टिकट, भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी

Published by :Pritish Sahay
Updated at :02 Feb 2024 9:31 PM
विज्ञापन
UPI पेमेंट कर अब खरीदें एफिल टॉवर का टिकट, भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी

फ्रांस घूमने का शौक रखने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जो भारतीय पर्यटक पेरिस के एफिल टावर देखना चाहते हैं अब वो यूपीआई पेमेंट के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा फ्रांस में कई और भुगतान यूपीआई के जरिये किया जा सकेगा.

विज्ञापन

अगर आप फ्रांस के पेरिस स्थित एफिल टॉवर घूमना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है… क्योंकि पेरिस के एफिल टावर को देखने आने वाले पर्यटक अब भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI, यूपीआई) के जरिए इस ऐतिहासिक स्मारक की अपनी यात्रा बुक कर सकते हैं. आज यानी शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI, एनपीसीआई) ने यह जानकारी दी है. एनपीसीआई ने कहा कि उसकी शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स (एनआईपीएल) ने फ्रांस की ई-कॉमर्स और भुगतान कंपनी लायरा के साथ गठजोड़ किया है. उन्होंने कहा कि इसके तहत फ्रांस में यूपीआई भुगतान व्यवस्था को स्वीकार किया जाएगा और इसकी शुरुआत एफिल टॉवर से हो रही है.

भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात
फ्रांस जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं हैं. अब एफिल टावर घूमने जाने वाली भारतीय टूरिस्ट UPI पेमेंट का उपयोग कर बड़े आराम से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं. दरअसल फ्रांस की राजधानी पेरिस में इंडियन एंबेसी की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह के दौरान एनपीसीआई ने इसकी घोषणा की. भारतीय पर्यटकों के लिए यह इस कारण भी काफी अहम है कि एफिल टावर घूमने आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों में भारतीयों का स्थान दूसरे नंबर पर हैं.

यूपीआई के जरिये बुक कर सकते हैं टिकट
अब फ्रांस घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटक अगर एफिल टॉवर घूमना चाहते हैं तो वो यूपीआई के पेमेंट का इस्तेमाल कर बड़े आराम से ऑनलाइन टिकट खरीदकर एफिल टॉवर की अपनी यात्रा बुक कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात की इससे लेनदेन की प्रक्रिया बेहद तेज, आसान और परेशानी से मुक्त होती है. एनआईपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितेश शुक्ला ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसी साझेदारी स्थापित करना और उपभोक्ताओं को सुविधाजनक तथा सुरक्षित सीमा पार भुगतान समाधान देने में सहयोग करना है.

कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल
जो भारतीय पर्यटक एफिल टॉवर के लिए टिकट लेना चाहते हैं वो यूपीआई सपोर्टेड ऐप्स के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करके बड़ी आसानी से टिकट का भुगतान कर सकते हैं. इंडियन टूरिस्ट एफिल टॉवर के अलावा यूपीआई भुगतान कर होटल्स भी बुक कर सकते हैं. इसके अलावा वो यूपीआई के जरिए अन्य सेवाओं का भी भुगतान कर सकते हैं. 

Also Read: Indian Navy ने फिर किया कमाल, 11 ईरानी समेत आठ पाकिस्तानी बंधकों को समुद्री लुटेरों से बचाया

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola