Earthquake: भूकंप से कांपी चीन और भूटान की धरती, तीव्रता 4.2 रही
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Sep 2025 2:48 PM
भूकंप
Earthquake: चीन और भूटान में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूटान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. जबकि चीन के झिंजियांग में भी 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.
Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार भूटान में भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर की गहराई पर था. यह काफी खतरनाक माना जाता है. क्योंकि इसमें ऑफ्टरशॉक आने की संभावना अधिक होती है. जबकि चीन के झिंजियांग में आए भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई में था. दोनों जगहों से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
रविवार को भी चीन में आया था भूकंप
इससे पहले चीन में रविवार को भी भूकंप आया था. जिसकी तीव्रता 4.1 थी. उसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. जिसके बाद वहां भी ऑफ्टरशॉक की संभावना बनी हुई है.
उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं
उथले भूकंप आमतौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से आने वाली भूकंपीय तरंगों की सतह तक पहुंचने की दूरी कम होती है, जिसके परिणामस्वरूप ज्यादा हिलती है और इमारतों को ज्यादा नुकसान और ज्यादा हताहत होने की संभावना होती है.
ये भी पढ़ें: काठमांडू में कर्फ्यू, फेसबुक-यूट्यूब बैन पर भारी तनाव, गोलीबारी में 1 की मौत, कई घायल
भूटान भूकंपीय क्षेत्र IV और V में आता है
भूटान भी प्राकृतिक आपदाओं के प्रकोप से अछूता नहीं रहा है. यहां कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं होती रहती हैं. भूटान भूकंपीय क्षेत्र IV और V में आता है, जो सबसे सक्रिय क्षेत्र हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










