घमंड में चूर हुए ट्रंप, दावोस में कहा- अमेरिका दुनिया का आर्थिक इंजन, यूएस को फॉलो करने की दी नसीहत

Updated:
विज्ञापन
घमंड में चूर हुए ट्रंप, दावोस में कहा- अमेरिका दुनिया का आर्थिक इंजन, यूएस को फॉलो करने की दी नसीहत

Donald Trump In Davos: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अमेरिका फर्स्ट नीति पर जोर दिया. उन्होंने यूरोप की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी दिशा सही नहीं है. अपने भाषण में ट्रंप ने अपनी ही तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें चुनकर अमेरिका की जनता काफी खुश है.

विज्ञापन

Donald Trump In Davos: ग्रीनलैंड को जबरन हथियाने की जुगाड़ भिड़ाने वाले ट्रंप फिलहाल घमंड में चूर हैं. उनका घमंडी अंदाज दावोस में पूरी दुनिया ने देखा. बुधवार को दावोस पहुंचे ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए अमेरिका को दुनिया का आर्थिक इंजन कह दिया. ट्रंप ने कहा जब अमेरिका में आर्थिक उछाल आता है, तो पूरी दुनिया में उछाल आता है. इतिहास गवाह है जब आर्थिक मंदी आती है, तो आप सब भी उसी राह पर चलते हैं. ट्रंप ने दुनिया के देशों को नसीहत देते हुए कहा कि आप भी हमारे कार्यों को फॉलो कर बेहतर स्थिति में आ सकते हैं.

मुझे यूरोप से प्यार है- दावोस में बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावोस में कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है लेकिन वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है. ट्रंप ने कहा- सच कहूं तो, यूरोप के कुछ स्थान अब पहचानने योग्य भी नहीं रह गए हैं. हम इस पर बहस कर सकते हैं लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने कहा “मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता और यह नहीं कहना चाहता कि मैं इसे पहचानता नहीं हूं.यह बहुत ही नकारात्मक अर्थ में है. मैं यूरोप से प्यार करता हूं, और मैं यूरोप को प्रगति करते देखना चाहता हूं, लेकिन यह सही दिशा में नहीं बढ़ रहा है.”

मुझे चुनकर बहुत खुश है अमेरिकी जनता- डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर खुद की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे चुनकर अमेरिकी जनता बहुत खुश है, दो साल पहले हम एक ‘मृत’ देश थे, लेकिन अब हम फिर से जीवित हो गए हैं. हाल के दिनों में बढ़ाए गए टैरिफ पर उन्होंने कहा कि हम दूसरे देशों की ओर से किए गए नुकसान की भरपाई के लिए उन पर कर (टैरिफ) बढ़ा रहे हैं.

ग्रीन लैंड को वापस देना हमारी मूर्खता थी- ट्रंप

ट्रंप ने दावोस में कहा कि उन्हें ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन ग्रीनलैंड की सुरक्षा सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है. ट्रंप ने कहा कि यूएस, रूस और चीन के बीच रणनीतिक रूप से अहम स्थिति में ग्रीनलैंड है. लेकिन हमें इसकी जरूरत रणनीतिक कारणों से है, न कि दुर्लभ खनिजों के लिए. उन्होंने कहा कि हमने खूबसूरत डेनमार्क के लिए लड़ाई लड़ी, जो कि जमीन नहीं, बल्कि हिमखंड का एक बड़ा टुकड़ा है, इसे वापस देना हमारी मूर्खता थी. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola