Ceasefire: गाजा में शांति की कोशिशें तेज! ट्रंप 7 जुलाई को नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
Donald trump and israel president netanyahu

Donald trump and Israel president Netanyahu

Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है. बैठक में गाजा और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर चर्चा होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद गाजा और इजरायल के बीच युद्धविराम की घोषणा हो.

विज्ञापन

Ceasefire: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने वाले हैं. इस बैठक का उद्देश्य गाजा और इजरायल के बीच युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और युद्ध खत्म करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करना है. इजरायल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वॉशिंगटन में हुई बातचीत के बाद इस बैठक का ऐलान किया गया.

व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गाजा और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर पत्रकारों से बातचीत की. लेविट ने कहा कि ट्रंप गाजा में युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. यह अभी के लिए डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकता है. आगे वह कहती हैं कि इजरायल और गाजा के युद्ध प्रभावित इलाकों से आ रही तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं. राष्ट्रपति अब इस संघर्ष को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं. लेविट ने जानकारी देते हुए बताया है कि व्हाइट हाउस लगातार इजरायली नेताओं के साथ संपर्क में है. उम्मीद की जा रही है कि इजरायल और गाजा के बीच भी जल्द युद्धविराम लग सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही अपने एक बयान में कहा था कि दोनों देशों के बीच अगले सप्ताह तक युद्धविराम लग सकता है.

ईरान-इजरायल युद्धविराम

बताया दें कि यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे जंग पर विराम लगाने की घोषणा की थी. ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले संघर्ष को ट्रंप द्वारा ईरान पर किए गए हमले के एक दिन बाद रोक दिया गया था. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट कर दिया था. इस हमले के अगले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम लग गया है.

यह भी पढ़े: PM Modi Tweet: पीएम मोदी के ट्वीट से परेशान हुए यूजर्स, प्रधानमंत्री के पोस्ट में छिपा है बड़ा संदेश

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola