Donald Trump Case में जांच करने वाले अफसर को जान से मारने की धमकी
लेटर के साथ लिफाफे में थोड़ा सफेद पाउडर भी भेजा गया है. हालांकि यह साफ नहीं है कि पाउडर किस चीज का है. अधिकारियों ने कहा कि जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि लेटर के साथ आए पाउडर की जांच की गई तो पाया कि इसमें कोई खतरनाक पदार्थ नहीं था.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के केस की छानबीन कर रहे अफसर को जान से मारने की धमकी मिली है. एनबीसी न्यूज ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रम्प के मामले की जांच कर रहे अभियोजक को मौत की धमकी भरा एक लेटर और सफेद पाउडर वाला मिला है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पत्र मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग (New York District Attorney’s Alvin Bragg) को भेजा गया था. इसमें लिखा है…एल्विन: आई एम गोइंग टू किल यू. केस एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (adult film star Stormy Daniels) को पेमेंट देने से जुड़ा है.
सफेद पाउडर भी भेजा गया
लेटर के साथ लिफाफे में थोड़ा सफेद पाउडर भी भेजा गया है. हालांकि यह साफ नहीं है कि पाउडर किस चीज का है. अधिकारियों ने कहा कि जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि लेटर के साथ आए पाउडर की जांच की गई तो पाया कि इसमें कोई खतरनाक पदार्थ नहीं था. रिपोर्ट के अनुसार एल्विन ब्रैग और उनके कार्यालय को हाल के दिनों में कई बार धमकियां मिली हैं.
लेटर फ्लोरिडा के ऑरलैंडो से आया
मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (Manhattan District Attorney) ने अपने कार्यालय को ईमेल भेजा. इसमें कहा गया है कि मामले की जांच आसान नहीं है. लेकिन हम कानून को समान रूप से और निष्पक्ष रूप से लागू करना जारी रखेंगे. बता दें कि लेटर फ्लोरिडा के ऑरलैंडो से हफ्ते की शुरुआत में भेजा गया था. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वह कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं. इससे बचने के लिए उनके समर्थकों को प्रदर्शन करना चाहिए. यही नहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी जान को खतरा भी जताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










