डोनाल्ड ट्रंप को भाव नहीं दे रहा ईरान, दोहा बैठक के दावे पर आया तेहरान का रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान भाव नहीं दे रहा है? क्या ईरान अमेरिका के साथ फिर युद्ध के मैदान में उतरना चाहता? ताजा अपडेट है कि ट्रंप के दावे को ईरान ने नकार दिया है. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जल्द ही दोहा में होगी, लेकिन तेहरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है. ईरान की ओर से कहा गया है कि ऐसी किसी बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है. दोनों देशों के अलग-अलग बयान से तनाव कम करने की कोशिशों को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है. ट्रंप ने वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कतर की राजधानी दोहा में होने वाली है. उनके अनुसार, इस बातचीत का मुख्य फोकस तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रहेगा. हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से नकार दिया है.

ट्रंप ने कहा कि हम नहीं चाहते कि ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन हो और न ही उसे न्यूक्लियर वेपन रखने दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि ईरान भी इस बात पर सहमत है. उनके मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच न्यूक्लियर वेपन को लेकर सहमति बनी है और इसी मुद्दे पर आगे की बातचीत होगी.

Truth Social पर ट्रंप ने क्या लिखा?

इससे पहले ट्रंप ने अपने Truth Social पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है. यह मंगलवार (30 जून) को दोहा में होगी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बातचीत में कौन-कौन शामिल होगा. दूसरी ओर, तेहरान ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया. इससे दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत को लेकर भ्रम की स्थित है.

ईरान की ओर से क्या कहा गया?

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत का कार्यक्रम नहीं है. उनके इस बयान ने दोहा में संभावित अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर ट्रंप के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दोनों देश महीनों तक चले तनाव और संघर्ष के बाद बने नाजुक संघर्षविराम (सीजफायर) को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिका अपनी ओर से राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर को डेलिगेशन का नेतृत्व करने के लिए भेजने की योजना बना रहा है. वहीं, ईरान भी इस सप्ताह कतर में एक तकनीकी टीम भेज रहा है. हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ईरानी डेलिगेशन की यह यात्रा अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी से किसी भी तरह से जुड़ी नहीं है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola