Diwali Video : धरती से 260 मील की दूरी पर ऐसे दिवाली मना रहीं हैं अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Oct 2024 9:05 AM
sunita williams Diwali wish Video
Diwali Video : सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में दिवाली मना रहीं हैं. उन्होंने वहां से एक वीडियो मैसेज शेयर किया है और दिवाली की बधाई दी है.
Diwali Video : नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से दीवाली की शुभकामनाएं लोगों के लिए भेजी है. अमेरिका के व्हाइटस हाउस में दीवाली का कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान एक वीडियो मैंसेज के जरिए उन्होंने अमेरिका और दुनिया भर के लोगों को दीपावली की बधाई थी.
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने से दिवाली पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस और दुनिया भर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मेरी ओर से सभी को शुभकामनाएं. इस साल मैं धरती से 260 मील की दूरी पर हूं और यहां दिवाली मना रही हूं. उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने दिवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में हमें पढ़ाया और हमें सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा.
Read Also : Diwali 2024 : दीपों से जगमगाया अमेरिका का व्हाइट हाउस, नहीं पहुंचीं कमला हैरिस, जो बाइडेन ने दी बधाई
आपको बता दें कि काफी लंबे समय से सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी हैं जिनके धरती पर लौटने का इंतजार लोगों को है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










