Coronavirus Pandemic : ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना से थे संक्रमित

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic : ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना से थे संक्रमित

कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) से संक्रमित ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (UK Prime Minister Boris Johnson) को अस्‍पताल से छुट्टी (discharged from hospital ) मिल गयी है. उन्‍होंने अपनी जान बचाने के लिए राज्य-वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के डॉक्टरों और कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उनके आभारी हैं.

विज्ञापन

लंदन : कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गयी है. उन्‍होंने अपनी जान बचाने के लिए राज्य-वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के डॉक्टरों और कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उनके आभारी हैं.

तबियत में सुधार होने के बाद जॉनसन को शनिवार को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू)से बाहर लाया गया था. उसके बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में 55 वर्षीय जॉनसन ने कहा, .. जान बचाने के लिए मैं उनका आभारी हूं.

रविवार को अस्पताल में उन्हें सात दिन हो गए थे. जॉनसन ने डॉक्टरों की निगरानी में कम दूरी तक चहलकदमी भी की. वह अस्पताल में अपने बेड पर फिल्में देख हैं और पहेलियां सुलझा कर अपना मन बहलाया.

कहा जाता है कि जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स ने उनका मनोबल बढ़ाने के लिए पत्र भेजे थे. साइमंड्स पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं. जॉनसन को हजारों कार्ड भी मिले, जिनमें उनके जल्द स्वथ्य होने की कामना की गयी थी. उनके काम पर लौटने की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री को पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ समय की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन में 917 और लोगों की मौत हो गयी है और मृतकों की कुल संख्या 9,875 तक पहुंच गयी है. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 80,000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

इस बीच, प्रधानमंत्री की ओर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए ईस्टर संदेश में लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जान बचाने के लिए घरों में ही रहने का आग्रह किया गया. पोस्ट में कहा गया है, इस साल देश भर में चर्च बंद रहेंगे, और परिवार अलग-अलग दिन बिताएंगे, लेकिन घरों में रहकर आप एनएचएस की रक्षा कर रहे हैं और जान बचा रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola