सेना के साथ मिलकर चीनी वैज्ञानिकों ने लैब में बनाया कोरोना! सामने आयी चौंकाने वाली रिपोर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Jun 2023 9:55 PM
Mumbai: A health worker collects a swab sample for COVID-19 test, in Mumbai, Wednesday, April 7, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI04_07_2021_000136A)
जांचकर्ताओं की राय है कि चीन के वैज्ञानिक चीनी सेना के साथ मिलकर बेहद गोपनीय प्रोजेक्ट पर थे. वैज्ञानिक कोरोना को लेकर कुछ घातक प्रयोग कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से लीक हो गया और पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का विनाशकारी रूप देखने को मिला.
Corona Virus: क्या पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस चीन की ही वुहान लैब से निकला था. इस बात को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गयी है, और एक बार फिर चीन निशाने पर आ गया है. द संडे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वुहान में चीनी सेना के साथ काम करने वाले वैज्ञानिक कोरोना वायरस म्यूटेंट को मिलाकर दुनिया का सबसे घातक वायरस बनाने की कोशिश में जुटे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं का मानना है कि चीनी वैज्ञानिक खतरनाक प्रयोगों की एक गुप्त परियोजना पर काम कर रहे थे, लेकिन प्रयोग में कुछ गड़बड़ी हो गई. इसके कारण वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से रिसाव हुआ और पूरी दुनिया में कोरोना का प्रकोप शुरू हुआ.
चीनी सेना की मदद से हो रहा था खतरनाक रिसर्च
कोरोना को लेकर आयी नई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सेना के साथ चीन के वैज्ञानिक वुहान की लैब में दुनिया के सबसे घातक कोरोना वायरस को मिलाकर एक नया म्यूटेंट वायरस बना रहे थे. वहीं, जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह साफ हो गया है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी कोविड -19 महामारी के निर्माण, प्रचार और कवर-अप में शामिल था.वहीं, जांचकर्ताओं में से एक ने कहा कि काम पर कोई साक्ष्य प्रकाशित जानकारी नहीं है, क्योंकि यह चीनी सेना के सहयोग से हो रहा था. जांचकर्ताओं का कहना है कि चीन जैविक हथियारों के पीछे काम कर रहा है.
द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं की राय है कि चीन के वैज्ञानिक चीनी सेना के साथ मिलकर एक बेहद गोपनीय प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. वैज्ञानिक कोरोना को लेकर कुछ घातक प्रयोग कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से लीक हो गया और पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का विनाशकारी रूप देखने को मिला. गौरतलब है यह रिपोर्ट सैकड़ों दस्तावेजों पर आधारित है. इस दस्तावेजों में पहले की खुफिया जानकारी, इंटर्नल मेमो, वैज्ञानिक शोध पत्र और ईमेल पत्राचार शामिल है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने 2003 में सार्स वायरस की उत्पत्ति का पता लगाना शुरू किया था. इसी दौरान लैब दक्षिणी चीन में चमगादड़ों की गुफाओं से जमा किए गए कोरोना वायरस पर प्रयोग कर रहा था.हालांकि प्रयोग के निष्कर्ष शुरू में सार्वजनिक भी किए गए थे.रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक दर्जन से अधिक जांचकर्ताओं को अमेरिकी खुफिया सेवाओं की ओर से जमा की गई इंटरसेप्ट्स से मेटाडेटा, फोन जानकारी और इंटरनेट जानकारी तक पहुंच प्रदान की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










