अमेरिका की मेहनत रंग लाई, पुतिन और जेलेंस्की ने 30 दिनों के युद्धविराम पर लगाई मुहर

Published by : Neha Kumari Updated At : 20 Mar 2025 12:42 PM

विज्ञापन

Putin (left side) and Zelensky (right side)

Ceasefire Between Russia and Ukraine: ट्रंप से फोन पर बातचीत के बाद रूस और यूक्रेन ने 30 दिनों के लिए अस्थायी युद्धविराम लगाने का फैसला किया है. अमेरिका ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया है.

विज्ञापन

Ceasefire Between Russia and Ukraine: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच फोन पर बात हुई. दोनों के बीच बातचीत लगभग 1 घंटे तक चली. इसके बाद मास्को और कीव में सीमित समय के लिए युद्धविराम के लिए सहमति दे दी गई है. गुरुवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करोलिन लेवीट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा गया?

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा- दोनों पक्षों के बीच स्थायी युद्धविराम पर सहमति के लिए बातचीत हुई. इससे पहले दोनों पक्ष शांति के इतने करीब कभी नहीं थे. इस समय दोनों पक्षों ने आंशिक युद्धविराम के लिए सहमति दी है.

कितने दिनों का है युद्धविराम?

डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच फोन कॉल पर बातचीत के बाद, रूस और यूक्रेन की तरफ से 30 दिनों के लिए युद्धविराम करने का फैसला किया गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

युद्धविराम के बाद अब आगे क्या होगा?

रूस और यूक्रेन ने अभी के लिए अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई है. लेकिन इस पर सऊदी अरब के जेद्दा शहर में विस्तृत रूप से चर्चा होगी. यह चर्चा सऊदी अरब में रविवार को होने वाली है. ट्रंप सरकार के दूत ‘स्टीव वीटकॉफ’ ने ‘फॉक्स न्यूज’ से बात करते हुए जानकारी दी कि ट्रंप और पुतिन के बीच इस सप्ताह हुए फोन कॉल पर बात के बाद इस मीटिंग को रखने का फैसला किया गया है.

शांति समझौते में आ रही बाधाएं

रूस के राष्ट्रपति ने शांति समझौते को लेकर कुछ शर्तें रखी हैं, जिनमें यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य सहायता को रोकने की मांग की गई है. यूक्रेन ने इस शर्त को मानने से इंकार कर दिया है. साथ ही जेलेंस्की ने रूस द्वारा कब्जे में किए गए क्षेत्रों को छोड़ने से मना कर दिया है. अब पूरी दुनिया की नजर सऊदी अरब में होने वाली शांति वार्तालाप पर टिकी हुई है.

इससे पहले जब डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में बातचीत हुई थी, तब स्थिति काफी तनावपूर्ण थी. लेकिन इस बार फोन कॉल पर हुई बातचीत को जेलेंस्की ने सकारात्मक और गंभीर बताया है. वहीं ट्रंप ने इस वार्तालाप के बाद जेलेंस्की द्वारा सही दिशा में कदम आगे बढ़ाने की बात कही है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola