California Bomb Blast: क्लिनिक में हुआ विस्फोट, 1 की मौत और 5 घायल, FBI ने बताया आतंकी हमला

Published by : Neha Kumari Updated At : 18 May 2025 10:56 AM

विज्ञापन

कैलिफोर्निया में स्थित फर्टिलिटी क्लिनिक के पास शनिवार को बम ब्लास्ट हुआ

California Bomb Blast: कैलिफोर्निया में स्थित फर्टिलिटी क्लिनिक के पास शनिवार को बम ब्लास्ट हुआ, जिसके कई वीडियो अब सामने आ रहे हैं. इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. जांच एजेंसी FBI ने इसे आतंकवादी साजिश बताया है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

California Bomb Blast: अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित पाम स्प्रिंग्स में फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर 17 मई को बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए. बम इतना शक्तिशाली था कि क्लिनिक की छत ढह गई और आस-पास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाजे नष्ट हो गए. घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. अमेरिका की जांच एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने इस घटना को आतंकवादी साजिश बताया है.

इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं. इसमें देखा जा सकता है कि लोग सड़क पर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं. इमारत से धुआं निकल रहा है. दमकलकर्मी एक-एक करके सभी लोगों को इमारत से निकाल रहे हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि क्लिनिक के पास मौजूद कई दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूटकर मलवे में बदल गई हैं. FBI के लॉस एंजेलेस कार्यालय के प्रमुख अकिन डेविस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकवादी साजिश के तहत जानबूझकर इस क्लिनिक को निशाना बनाया गया है.

यह भी पढ़े: 40 सांसद 7 डेलीगेशन… पाकिस्तान की अब खैर नहीं, मोदी सरकार करेगी डिप्लोमेटिक स्ट्राइक! |India Expose Pakistan

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola