पीएम मोदी के खिलाफ रिपोर्टिंग पर भड़के ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी रेंजर, बीबीसी को लगाई फटकार

Updated:
विज्ञापन

ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी रेंजर ने बीबीसी पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप लगाया. उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया और लिखा, @BBC न्यूज आपने एक अरब से अधिक भारतीयों को बहुत नुकसान पहुंचाया है. यह लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री और भारतीय न्यायपालिका का अपमान करता है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रिपोर्टिंग भी ब्रिटिश सांसद ने बीबीसी की जमकर आलोचना की है. ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने पीएम मोदी पर हमला करने वाली नयी सीरीज पर बीबीसी को फटकार लगाई.

विज्ञापन

ब्रिटिश सांसद ने बीबीसी पर लगाया पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप

ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी रेंजर ने बीबीसी पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप लगाया. उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया और लिखा, @BBC न्यूज आपने एक अरब से अधिक भारतीयों को बहुत नुकसान पहुंचाया है. यह लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री और भारतीय न्यायपालिका का अपमान करता है. हम दंगों और जानमाल के नुकसान की निंदा करते हैं. आपकी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की भी निंदा करता हूं.

इंडिया: द मोदी क्वेश्चन पर बवाल

बीबीसी ने इंडिया: द मोदी क्वेश्चन नाम की दो सीरीज शुरू की है, जो इस समय काफी विवादों में है. लोग बीबीसी को निशाने पर ले रहे हैं. बीबीसी की इस सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के बीच तनाव दिखाया गया है. साथ ही 2002 के गुजरात दंगों में उनकी भूमिका के दावों की पड़ताल भी की गई है.

Also Read: बीबीसी ने कहा- वैक्सीनेशन के टार्गेट से पीछे रह गयी भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ये जवाब

सोशल मीडिया पर बीबीसी पर साधा जा रहा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर बीबीसी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. बीबीसी पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप लगाया जा रहा है. एक ट्विटर यूजर ने तो बीबीसी को सुझाव तक दे दिया है. उसने बीबीसी से पश्चिम बंगाल में कुपोषण और बीमारी से 30 लाख लोगों की मौत पर रिपोर्टिंग करने का सुझाव दिया है.

गुजरात दंगे से जुड़े सभी मामले बंद

गौरतलब है कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगे से जुड़े सभी मामलों को बंद कर दिया. मालूम हो 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में उपद्रवियों ने एक ट्रेन को आग के हवाले कर दिया था. जिसमें करीब 59 लोगों की मौत हो गयी थी. उस घटना के बाद गुजरात में दंगा भड़क गया था. जिस समय दंगा भड़की थी, उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola