ePaper

Bangladesh Violence Update: ढाका से 190 भारतीय दूतावास कर्मचारी भारत लौटे, 30 अभी भी फंसे

Updated at : 07 Aug 2024 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bangladesh Updates

Bangladesh Violence Update: बांग्लादेश में जारी सियासी उठापटक के बीच 190 भारतीय दूतावास कर्मचारियों की वतन वापसी हो गई है.

विज्ञापन

Bangladesh Violence Update: बांग्लादेश में हिंसक राजनीतिक उठापटक के बाद अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है. इसी बीच एयर इंडिया के विशेष विमान से 190 भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों सकुशल वतन वापसी हो गई है. लगभग 30 कर्मचारी अभी भी राजधानी ढाका में ही फंसे हैं. वहीं नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए बांग्लादेश का नेता चुना गया है. 

Also Read: Arvind Kejriwal ने जेल से लिखा उपराज्यपाल को लेटर, कहा- मेरी जगह मंत्री आतिशी…

एक सूचना पर एयर इंडिया विमान ने भरी उड़ान

एयर इंडिया ने मंगलवार 06 अगस्त की देर रात ढाका एयर पोर्ट पर बुनियादी ढांचे की चुनौतियों के बावजूद केवल अल्प सूचना पर एक विशेष विमान ने उड़ान भरी. एयर इंडिया के इस विमान से 199 लोग भारत लौटे हैं जिनमें 6 नवजात बच्चे भी शामिल हैं.

भारतीय दूतावास में रहेंगे सभी राजनयिक

सूत्रों के मुताबिक जब तक सभी भारतीय राजनयिकों की सकुशल वतन वापसी नहीं हो जाती. तब तक वे सब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय दूतावास में रहेंगे. 

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola