Bangladesh : कहां गई कानून व्यवस्था! हर दिन हो रहे हैं 10 मर्डर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jul 2025 11:06 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bangladesh : विशेषज्ञों का कहना है कि शुरू में सख्त कदम न उठाना और लापरवाही बरतना हिंसा को बढ़ा रहा है. 8 अगस्त 2024 को नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में शपथ लेने वाली अंतरिम सरकार ने सुरक्षा बहाल करने और चुनाव कराने का वादा किया था. शुरुआती अगस्त में कार्यवाहक सलाहकारों ने रॉयटर्स को बताया था कि कानून-व्यवस्था में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
Bangladesh : बांग्लादेश में लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है. 9 जुलाई को ढाका के सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज मितफोर्ड अस्पताल के बाहर दिनदहाड़े एक कबाड़ी व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड ने बांग्लादेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर जनता में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है. हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें 39 वर्षीय चांद मियां (उर्फ सोहाग) को मितफोर्ड परिसर से घसीटकर बाहर लाया गया. इसके बाद भीड़ ने उसे पीट-पीटकर व धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया.
बांग्लादेश से लगातार बड़े अपराध के मामले सामने आ रहे हैं
यह हत्या ऐसे समय में हुई है जब देश में लगातार बड़े अपराध सामने आ रहे हैं. 11 जुलाई को खुलना में युवा दल के निष्कासित नेता मोल्ला महबुबुर रहमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चांदपुर में एक मस्जिद के इमाम पर माछेटी से हमला हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बचे. वहीं मार्च में मदारीपुर की एक मस्जिद में हथियारबंद हमलावरों ने घुसकर तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी, जिनमें दो सगे भाई थे.
“कॉम्बिंग ऑपरेशन” शुरू करेगी सरकार
हर मामले में घटनास्थल पर मौजूद लोग कुछ कर पाने में असमर्थ रहे, जिससे आम नागरिकों के डर और बेबसी को लेकर चिंता और बढ़ गई है. मितफोर्ड हत्याकांड और बढ़ते जनआक्रोश के बीच गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जाहांगिर आलम चौधरी ने घोषणा की कि सरकार देशभर में “कॉम्बिंग ऑपरेशन” शुरू करेगी. इसके तहत चिन्हित अपराधियों को निशाना बनाया जाएगा और कानून-व्यवस्था बहाल की जाएगी. उन्होंने बताया कि मितफोर्ड मामले में 19 में से 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब विशेष अभियान चलाकर सभी हत्यारों को जल्द सजा दिलाई जाएगी.
बांग्लादेश में हर दिन 10 हत्या
अगस्त 2024 से जून 2025 तक के पुलिस आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, पिछले 11 महीनों में देशभर में कुल 1,08,695 आपराधिक घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें 3,504 हत्या के मामले शामिल हैं, यानी औसतन हर दिन 10 से अधिक हत्याएं हुईं. महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं, जिनके 17,900 मामले सामने आए. संपत्ति से जुड़े अपराध भी आम रहे, जिनमें 7,691 चोरी और 2,434 सेंधमारी के मामले दर्ज किए गए.
यह भी पढ़ें : Bangladesh : विकलांग महिलाओं को प्रेग्नेंट होने का कोई हक नहीं? बांग्लादेश में स्थिति दयनीय
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि पिछले 11 महीनों में 1,587 लूटपाट, 647 डकैती और 521 पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले दर्ज किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










