Bangladesh Protest: शेख हसीना के आवास से सोफा, कुर्सी तक उठाकर ले गए प्रदर्शनकारी, देखें 10 भयावह तस्वीरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Aug 2024 4:36 PM
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया. वे शेख हसीना के आवास से सोफा, कुर्सी तक उठाकर अपने साथ ले गए.
बांग्लादेश में बड़ी तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है. देश में हिंसा और अराजकता के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना छोटी बहन शेख रेहाना के साथ सोमवार को एक सैन्य विमान से चुपचाप देश छोड़ कर निकल गयीं. बांग्लादेश से हिंसा की कई तस्वीरें आई.

शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद सेना ने अंतरिम सरकार बनाने की घोषणा की. हसीना के लंदन जाने की संभावना के बीच उनका विमान नयी दिल्ली के निकट गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा.

शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद दिल्ली में रहती हैं. गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर अभी वह हैं. वहीं, देश छोड़ने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया.
Read Also : Bangladesh Hindu Population: बांग्लादेश में हिंदू खतरे में? मंदिर क्षतिग्रस्त, जानें कितनी है आबादी

शेख हसीना के देश छोड़ने की खबर फैलने के बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में उनके सरकारी आवास ‘गणभवन’ में घुस कर लूटपाट की. प्रदर्शनकारियों ने यहां तोड़फोड़ भी की.

प्रदर्शनकारी सरकारी आवास ‘गणभवन’ में सोफा, कुर्सी, किताब और अन्य चीजें अपने साथ ले गए. उन्होंने हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को हथौड़ों से तोड़ दिया जिसकी तस्वीर सामने आई है.

प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना की पार्टी के कार्यालयों में आग लगा दी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है.

सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने कहा है कि सेना अंतरिम सरकार बनाएगी. उन्होंने राजनेताओं से मुलाकात कर उन्हें इससे अवगत करा दिया है.

सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने सेना व पुलिस दोनों से ही गोली नहीं चलाने को कहा है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

प्रदर्शनकारियों ने बंगबंधु स्मारक संग्रहालय, इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र और चार हिंदू मंदिरों तोड़फोड़ की है. इसकी तसवीरें भी यूजर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

हिंसा में शेख हसीना के पति डॉ वाजेद मियां का घर भी नहीं बच सका.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










