Dhaka Explosion: ढाका में 7 मंजिला इमारत में विस्फोट, 16 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Updated:
विज्ञापन

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, विस्फोट मंगलवार को ढाका के भीड़भाड़ वाले बाजार इलाके में हुआ. अधिकारी ने बताया कि अब तक विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

विज्ञापन

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. ‘बीडीन्यूज24’ समाचार पोर्टल ने दमकल सेवा नियंत्रण कक्ष के हवाले से खबर दी कि शाम करीब 4:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) विस्फोट के बाद कई दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया.

विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका

विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका. ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए.

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

अखबार में दी गई खबर में दिया गया है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इमारत के तहखाने में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. ‘रैपिड एक्शन बटालियन’ का बम निरोधक दस्ता इमारत का निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. डीएमसीएच पुलिस चौकी के निरीक्षक बच्चू मिया ने बताया कि घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.

Also Read: नोरा फतेही ने जब बांग्लादेश में अपने को-स्टार को मार दिया था थप्पड़, सेट पर कर रहा था बदतमीजी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola