Amusement Park Accident: हवा में घूमता झूला अचानक टूटा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो  

Published by : Govind Jee Updated At : 01 Aug 2025 1:53 PM

विज्ञापन

दुबई के मनोरंजन पार्क में दुर्घटना, 360 डिग्री राइड पोल टूटा

Amusement Park Accident: 360 Degrees’ राइड के पोल टूटने से कई लोग घायल हुए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हादसे का भयावह दृश्य दिखा. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Amusement Park Accident in Hindi: बुधवार को एक मनोरंजन पार्क में ‘360 Degrees’ राइड के केंद्रीय पोल के टूटने की घटना सामने आई है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राइड का पोल अचानक दो हिस्सों में टूट गया, जिससे सवार लोग घबराकर चिल्लाने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया कि लोग राइड का आनंद ले रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में पोल टूट गया और जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गया.

इससे कई लोग चोटिल हो गए. वीडियो में साफ तौर पे देखा जा सकता है कि घटना कितना भयावह तरीके से घटित हुआ है. यह वीडयो सऊदी अरब का है जहां ये घटना हुई. दर्शकों ने बताया कि पोल तेज गति से पलटा और टूटने के बाद कुछ सवारों को भी चोट लगी. घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि पोल टूटने के कारणों का पता लगाया जा सके.

पढ़ें: भूकंप के बाद रूस में ज्वालामुखी का विस्फोट, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Amusement Park Accident in Hindi: पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इस साल हैदराबाद के नुमैश प्रदर्शनी में भी एक राइड तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी, जिसमें सवार लगभग आधे घंटे तक उल्टे लटके रहे. उस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह मनोरंजन स्थलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है.

इसे भी पढ़ें: ‘रिंग ऑफ फायर’, धरती का वो इलाका जहां थरथराती है जमीन, आते हैं यहीं सबसे ज्यादा भूकंप

विशेषज्ञों की चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि मनोरंजन पार्कों में नियमित जांच और रख-रखाव जरूरी है. प्रशासन को कड़े सुरक्षा मानकों को लागू करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें: 280000 मौतों वाली वो सुनामी, भारत में भी छीन ली थीं 16000 जिंदगियां, जब हिंद महासागर बना था काल

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola