ePaper

Russia-US Crisis: दो महाशक्तियों के बीच बढ़ी टेंशन, अमेरिका ने पुतिन को दी चेतावनी

Updated at : 15 Mar 2023 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
Russia-US Crisis: दो महाशक्तियों के बीच बढ़ी टेंशन, अमेरिका ने पुतिन को दी चेतावनी

Black Sea में अमेरिका के एमक्यू-9 रीपर सर्विलांस ड्रोन को क्रैश करने के मामले में अब अमेरिका ने रूस को खुलकर चेतावनी दी है. अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि, रूस का एक जेट जान बूझकर अमेरिकी ड्रोन को टारगेट कर रहा था.

विज्ञापन

Black Sea में अमेरिका के एमक्यू-9 रीपर सर्विलांस ड्रोन को क्रैश करने के मामले में अब अमेरिका ने रूस को खुलकर चेतावनी दी है. अमेरिकी सीनेट चक शूमर ने मंगलवार को एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “मैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से कहना चाहता हूं कि इससे पहले कि आप दोनों देशों के बीच अनपेक्षित तनाव की वृद्धि का कारण बनें, अपने इस व्यवहार को रोक लें.”

रूस ने जानबूझ कर किया ड्रोन को टारगेट- अमेरिका 

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि, रूस का एक जेट जान बूझकर अमेरिकी ड्रोन को टारगेट कर रहा था. आपको बताएं कि, मंगलवार को काला सागर के ऊपर एक रूसी एसयू-27 लड़ाकू विमान अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से टकरा गया. ये घटना तब हुई जब अमेरिका का रीपर ड्रोन और रूस के दो फाइटर जेट SU-27 काला सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में चक्कर लगा रहे थे.

पूरी घटना के लिए रूस जिम्मेदार- अमेरिका 

इस पूरे मामले पर अमेरिकी वायु सेना के जनरल जेम्स हेकर ने कहा कि हमारा एमक्यू-9 इंटरनेशनल एयर स्पेस में नियमित ऑपरेट कर रहा था. तभी इससे एक रूसी विमान टकरा गया. जिसके बाद हमारा ड्रोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसके बाद रूस का विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में उन्होंने रूस को दोषी भी ठहराया है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola