Viral Video: बेमिसाल है चीते की फुर्ती, झुंड के बीच से उठा लिया बच्चा, वीडियो देखकर भी नहीं होगा यकीन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 May 2025 3:30 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: जंगली सूअरों से घिरा एक तेंदुआ नीचे कूदता है, उनमें से एक को पकड़ता है और वापस ऊपर चढ़ जाता है. पूरे वीडियो में तेंदुए की फुर्ती देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल का राजा भले ही शेर हो लेकिन फुर्ती और स्पीड की बात होती है तो चीते का नाम सबसे आगे आता है. जंगल का यह बेहद तराशा हुआ शिकारी न सिर्फ स्पीड और फुर्ती में सबसे आगे है, पेड़ चढ़ने में यह बंदरों से भी दो हाथ आगे है. चीता ऐसा जानवर है जो बंदरों को पेड़ पर ही दबोच लेता है. इसकी फुर्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पेड़ से उतरकर जंगली सूअरों के बीच से उनके बच्चे को उठा लेता है और सुअर को कुछ करने का मौका भी नहीं मिलता.

गजब का फुर्तीला है तेंदुआ

वीडियो में दिख रहा है कि पेड़ पर एक तेंदुआ है, उसे चारों ओर से जंगली सुअरों ने घेर लिया है. जंगली सुअर चीते पर हमला करने को तैयार खड़े हैं. वे दोनों पैर उठाकर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच पेड़ पर खड़ा चीता सुअरों के झुंड के बीच में कूद जाता है, और एक बच्चा सुअर को उठाकर पेड़ पर वापस चढ़ गया. तेंदुए ने इस काम में इतनी फुर्ती दिखाई की आंखों से देखकर भी यकीन नहीं हो रहा है कब वो पेड़ से उतरा और बच्चे को उठाकर पेड़ पर वापस चढ़ गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर चीता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लाखों व्यूज और कमेंट मिल चुके हैं. इस सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNAT के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 12.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर अपना रिएक्शन भी जताया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो पर अबतक हजारों यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह एक अत्यंत सक्षम और कुशल शिकारी है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘तेंदुआ पेड़ों पर लगभग उतने ही सहज रहते हैं, जितने हम जमीन पर.’एक और यूजर ने लिखा ‘कमाल का शिकार.’ कई यूजर ने कुछ अन्य वीडियो और इमोजी डालकर भी अपना रिएक्शन जाहिर किया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola