दक्षिण सूडान में भारतीय सैनिकों पर हमला

संयुक्त राष्ट्र : दक्षिण सूडान के मालाकल में संयुक्त राष्ट्र के एक अड्डे के पास स्थानीय समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान भारतीय शांतिरक्षकों की एक टुकड़ी पर गोलियां चलाई गई.दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र अभियान (यूएनएमआईएसएस )ने बताया कि 14 जनवरी को गोलीबारी में मालाकल अड्डे में शरण लेने की कोशिश कर रहा एक […]
संयुक्त राष्ट्र : दक्षिण सूडान के मालाकल में संयुक्त राष्ट्र के एक अड्डे के पास स्थानीय समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान भारतीय शांतिरक्षकों की एक टुकड़ी पर गोलियां चलाई गई.दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र अभियान (यूएनएमआईएसएस )ने बताया कि 14 जनवरी को गोलीबारी में मालाकल अड्डे में शरण लेने की कोशिश कर रहा एक युवा मारा गया.
अभी गोलीबारी में मारे गए और घायल हुए लोगों के नाम के बारे में तत्काल कोई ब्योरा नहीं मिला है.
शांतिरक्षकों ने असैनिकों को सुरक्षित करने के लिए कई गोलियां चलाई ताकि संघर्ष कर रहा कोई संयुक्त राष्ट्र परिसर के बहुत निकट नहीं आये. नेसिर्की ने कहा कि वहां मौजूद शांतिरक्षकों की बड़ी संख्या भारतीय सैनिकों की थी. पिछले साल सात भारतीय सैनिक दक्षिण सूडान में मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










