धार्मिक विविधता से हमारी संस्कृति समृद्ध हुई : ओबामा

Published at :16 Jan 2014 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
धार्मिक विविधता से हमारी संस्कृति समृद्ध हुई : ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज कहा कि देश की धार्मिक विविधता ने देश की संस्कृति को समृद्ध बनाया है. ओबामा ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ने ‘‘सभी धर्मों’’ और ‘‘धर्म में विश्वास नहीं करने वालों’’ का स्वागत किया है. ओबामा ने 16 जनवरी को धार्मिक स्वतंत्रता दिवस के रुप में घोषित […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज कहा कि देश की धार्मिक विविधता ने देश की संस्कृति को समृद्ध बनाया है. ओबामा ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ने ‘‘सभी धर्मों’’ और ‘‘धर्म में विश्वास नहीं करने वालों’’ का स्वागत किया है.

ओबामा ने 16 जनवरी को धार्मिक स्वतंत्रता दिवस के रुप में घोषित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका में सभी धर्मों के लोगों का स्वागत है और ऐसे लोगों को भी अमेरिका ने गले लगाया जिनकी किसी भी धर्म में आस्था नहीं है. अमेरिका में ईसाई और यहूदी, मुस्लिम और हिंदू, बौद्ध और सिख, नास्तिक और आस्तिक हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी धार्मिक विविधता ने हमारी संस्कृति को और समृद्ध किया है तथा यह हमें याद दिलाता है कि हमारे धर्मों का कोई एक सिद्धांत नहीं है और यही हमें आपस में जोड़े रखता है.’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जो बात हमें एक अमेरिकी बनाती है वह हमारे साझा आदर्श का पालन – स्वतंत्रता, समानता, न्याय और मानव के रुप में अपना खुद का मार्ग बनाने का अधिकार है.’’ओबामा ने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में मेरा प्रशासन घर :अमेरिका मेंऔर पूरी दुनिया में धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।’’ इसके अलावा ओबामा ने सभी देशों से आग्रह किया वे स्थिरता, समृद्धि और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली धार्मिक स्वतंत्रता को राष्ट्र और वैश्विक दोनों ही स्तर पर सार्वभौमिक अधिकार के रुप में मान्यता दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola