इराक में हमलों में 73 लोग मारे गए

Published at :16 Jan 2014 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
इराक में हमलों में 73 लोग मारे गए

बगदाद: इराक में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में बुधवार को 73 लोगों की मौत हो गई. अंबर प्रांत में चल रहे संघर्ष में आतंकवादियों ने और इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है. बगदाद में सबसे भीषण हमला बुहरिज शहर में जनाजे के दौरान हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और […]

विज्ञापन

बगदाद: इराक में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में बुधवार को 73 लोगों की मौत हो गई. अंबर प्रांत में चल रहे संघर्ष में आतंकवादियों ने और इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है. बगदाद में सबसे भीषण हमला बुहरिज शहर में जनाजे के दौरान हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए.

यहां अलकायदा से जुड़े सुन्नी संगठनों के विरोधी एक मिलिशया के जनाजे में लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे. इसी दौरान विस्फोट किया गया. कई स्थानों पर कार बम विस्फोट भी हुए हैं. बगदाद तथा दूसरे स्थानों पर कई भीड़भाड़ वाले बाजारों में हुए हमलों तथा कार बम धमाकों में कम से कम 37 लोग मारे गए. मोसूल शहर में हुए हमले में तीन सैनिकों सहित सात लोग मारे गए.

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून और अन्य राजनयिकों ने इराक के नेताओं से राजनीतिक सुलह करने को कहा है ताकि राष्ट्रव्यापी हिंसा और अंबर में गतिरोध खत्म हो सके. पर, प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने आतंकवादियों के साथ वार्ता करने से इनकार कर दिया है क्योंकि उनके बलों ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान शुरु कर दिए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola