ईरान-पाक गैस पाइपलाइन में कोई बदलाव नहीं: अमेरिका

Published at :14 Jan 2014 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
ईरान-पाक गैस पाइपलाइन में कोई बदलाव नहीं: अमेरिका

वाशिंगटन: ईरान और विश्व के छह ताकतवर देशों के बीच हुए महत्वपूर्ण परमाणु समझौते के मद्देनजर अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन के संबंध में उसने अपनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया है. गौरतलब है कि अमेरिका पहले से ही इस गैस पाइपलाइन का विरोध करता आ रहा है.अमेरिकी विदेश मंत्रलय […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: ईरान और विश्व के छह ताकतवर देशों के बीच हुए महत्वपूर्ण परमाणु समझौते के मद्देनजर अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन के संबंध में उसने अपनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया है.

गौरतलब है कि अमेरिका पहले से ही इस गैस पाइपलाइन का विरोध करता आ रहा है.अमेरिकी विदेश मंत्रलय की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कल संवाददाताओं को बताया, ‘‘मेरी समझ से ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन के संदर्भ में अमेरिका की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.’’

ईरान और पी5 प्लस 1 देशों – अमेरिका, ब्रिटेन, रुस, चीन और फ्रांस प्लस जर्मनी – के बीच हुए महत्वपूर्ण परमाणु समझौते के कारण अमेरिका ने ईरान के विरद्ध लगाए गए कई प्रतिबंधों में ढील दी हैं. इन छूटों में भारत जैसे देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए ईरान से तेल आयात को कम करने की जरुरत नहीं रहेगी.

हार्फ ने कहा कि समझौते का पहला चरण 20 जनवरी से प्रभाव में आ जाएगा.उन्होंने कहा, ‘‘ 20 जनवरी से , आईएईए ईरान के परमाणु कार्यक्रम की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट देगा जिसमें उसके यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम तथा अरक रिएक्टर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसलिए इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि पहले और अब क्या हुआ. 20 जनवरी से वे 20 फीसदी संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन को रोक देंगे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola