भूटान का एक ससंदीय दल भारत के चार दिन के दौरे के लिये रवाना

Published at :13 Jan 2014 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
भूटान का एक ससंदीय दल भारत के चार दिन के दौरे के लिये रवाना

थिंपू : भूटान का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ द्विपक्षीय सहायोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली के लिये रवाना हो गया.भारत की लोकसभा की अध्यक्ष मीरा कुमार के आमंत्रण पर भारत आ रहे भूटान के इस 13 सदस्यीय संसदीय दल का नेतृत्व भूटान की नेशनल ऐसेंबली के अध्यक्ष जिग्मे जांगपो […]

विज्ञापन

थिंपू : भूटान का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ द्विपक्षीय सहायोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली के लिये रवाना हो गया.भारत की लोकसभा की अध्यक्ष मीरा कुमार के आमंत्रण पर भारत आ रहे भूटान के इस 13 सदस्यीय संसदीय दल का नेतृत्व भूटान की नेशनल ऐसेंबली के अध्यक्ष जिग्मे जांगपो कर रहें है.

अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान भूटान संसदीय प्रतिनिधिमंडल का दल मीरा कुमार के साथ द्विपक्षीय संसदीय सहयोग के बारे में चर्चा करेगा. एक विज्ञप्ति के अनुसार संसदीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय सांसदों के अलावा उच्चाधिकारियों से भी मिलेगा और भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी इस दल की भेंट की उम्मीद है.

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल अपनी यात्र के दौरान अध्ययन कार्यक्रम के साथ साथ, भारतीय लोकसभा और राज्य सभा की समितियों की कार्य प्रणाली और बजटीय प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करने के अलावा भारतीय विधायी प्रक्रिया से भी परिचित होगा. विज्ञप्ति ने कहा कि भारतीय संसद लगातार ऐसी यात्रओं और आदान प्रदान कार्यक्रमों के तहत भूटान संसदीय दल और अधिकारियों के लिये मानव संसाधन विकास के तहत आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित करता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola