आदिवासी कबीलों के विलुप्त होने पर राष्ट्रपति ने चिंता जतायी

पोर्ट ब्लेयर: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज भारत के स्थानीय आदिवासियों के कुछ कबीलों के विलुप्त होने पर आज चिंता जतायी. मुखर्जी ने यह भी कहा कि उनके विकास की नीतियों को उनकी जीवन पद्धति के अनुरुप होना चाहिए. मुखर्जी ने कहा कि आदिवासी आबादी के बारे में एक व्यापक नजरिया यह है कि इनके […]
पोर्ट ब्लेयर: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज भारत के स्थानीय आदिवासियों के कुछ कबीलों के विलुप्त होने पर आज चिंता जतायी. मुखर्जी ने यह भी कहा कि उनके विकास की नीतियों को उनकी जीवन पद्धति के अनुरुप होना चाहिए.
मुखर्जी ने कहा कि आदिवासी आबादी के बारे में एक व्यापक नजरिया यह है कि इनके समावेशी नहीं होने के कारण कई महत्वपूर्ण कबीले विलुप्त हो गये. उन्होंने कहा कि ऐसी नीति स्थिर नहीं होनी चाहिए बल्कि समय की आवश्यकता के अनुसार उनमें लचीलापन होना चाहिए.
उन्होंने उम्मीद जतायी कि संस्थान ऐसे अध्ययन करेगी जिससे अंडमान एवं निकोबार के आदिवासियों के कल्याण की नीतियां बनाने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










