दुनिया की 30 सबसे प्रशंसित हस्तियों में सचिन,मोदी और केजरीवाल

Published at :12 Jan 2014 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया की 30 सबसे प्रशंसित हस्तियों में सचिन,मोदी और केजरीवाल

लंदन: भारत सहित 13 देशों में किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया में सबसे प्रशंसित शख्स हैं जबकि प्रख्यात क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 30 हस्तियों की इस फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर काबिज हैं. ‘यूगॉव’ ने ‘दि टाइम्स’ के लिए दुनिया के सबसे प्रशंसित लोगों पर सर्वेक्षण […]

विज्ञापन

लंदन: भारत सहित 13 देशों में किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया में सबसे प्रशंसित शख्स हैं जबकि प्रख्यात क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 30 हस्तियों की इस फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर काबिज हैं. ‘यूगॉव’ ने ‘दि टाइम्स’ के लिए दुनिया के सबसे प्रशंसित लोगों पर सर्वेक्षण किया. ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रुस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, भारत, चीन, मिस्र, नाइजीरिया और ब्राजील में करीब 14,000 लोगों पर यह सर्वेक्षण किया गया. शीर्ष 10 में चार जबकि पूरे 30 लोगों की सूची में सात भारतीय शामिल किए गए हैं.

इस फेहरिस्त में 40 साल के सचिन जहां पांचवें पायदान पर हैं वहीं भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सातवें स्थान पर हैं.बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन नौवें, पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम 10वें, समाजसेवी अन्ना हजारे 14वें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 18वें और मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 30वें पायदान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola