जहरीली शराब से हुई थी महान सिकंदर की मौत?

मेलबर्न : संभव है कि वैज्ञानिकों ने दो हजार वर्ष पुरानी पहेली सुलझा ली है जिससे मकदूनिया के नेता महान सिकंदर की 32 वर्ष की आयु में रहस्मय मौत हुई थी. ओटैगो यूनिवर्सिटी के नेशनल प्वॉइजन सेंटर के डॉक्टर लियो शेप का मानना है कि हो सकता है कि गैरहानिकर दिखने वाले एक पौधे से […]
मेलबर्न : संभव है कि वैज्ञानिकों ने दो हजार वर्ष पुरानी पहेली सुलझा ली है जिससे मकदूनिया के नेता महान सिकंदर की 32 वर्ष की आयु में रहस्मय मौत हुई थी. ओटैगो यूनिवर्सिटी के नेशनल प्वॉइजन सेंटर के डॉक्टर लियो शेप का मानना है कि हो सकता है कि गैरहानिकर दिखने वाले एक पौधे से बनी जहरीली शराब से सिकंदर की मौत हुई हो जिसने 323 ईसापूर्व में अपनी मौत से पहले एक बहुत बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया था.
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि सिकंदर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई जबकि अन्य का मानना है कि उसकी जश्न के दौरान गुप्त तरीके से हत्या कर दी गई थी. शेप गत 10 वर्षों से जहरीले सबूत के बारे में अनुसंधान कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आर्सेनिक और स्ट्रिकनीन के जहर के सिद्धांत हास्यास्पद है. अध्ययन के नतीजे ‘‘क्लीनिकल टॉक्सिकोलॉजी’’ जर्नल में प्रकाशित हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










