टोंगा में चक्रवात से व्यापक विनाश, एक की मौत

Published at :12 Jan 2014 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
टोंगा में चक्रवात से व्यापक विनाश, एक की मौत

टोंगा : टोंगा के उत्तरी हा अपाई द्वीप समूह में आए शक्तिशाली चक्रवात के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई. प्राप्त खबर के मुताबिक, चक्रवात के कारण व्यापक क्षति पहुंची है और घरों को नुकसान पहुंचा है. कल सुबह टोंगा में चक्रवात आया था जिसके कमजोर पड़ने के बाद आंशिक रुप […]

विज्ञापन

टोंगा : टोंगा के उत्तरी हा अपाई द्वीप समूह में आए शक्तिशाली चक्रवात के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई. प्राप्त खबर के मुताबिक, चक्रवात के कारण व्यापक क्षति पहुंची है और घरों को नुकसान पहुंचा है.

कल सुबह टोंगा में चक्रवात आया था जिसके कमजोर पड़ने के बाद आंशिक रुप से संचार संपर्क बहाल कर दिया गया. इसके बाद से विनाश की पूर्ण तस्वीर उभरकर आने लगी. कल की आरंभिक सूचना के मुताबिक, शुरु में चक्रवात के कारण आंशिक नुकसान हुआ था इसलिए लेकिन बाद में दिन में चक्रवात का प्रभाव बढ़ गया था.

आज तक मिली खबर के मुताबिक, चक्रवात से कई घरों को नुकसान पहुंचा है और द्वीप के चारों और के पेड़ जमीन से उखड़ गए हैं. करीब 8,000 लोगों के घरों वाला यह द्वीप पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है.

टोंगा रेड क्रॉस के प्रमुख सिओन टौमीफोलाउ ने बताया कि उन्हें हा अपाई में एक व्यक्ति के मरने की सूचना मिली है लेकिन उनके पास इस संबंध में विशेष जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कर्मचारियों ने उन्हें सैटेलाइट फोन के जरिए बताया कि लिफुका का मुख्य द्वीप उजड़ चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola