हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी की कोशिश कर रहा भारतीय गिरफ्तार

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोने के 12 बिस्कुटों की तस्करी की कोशिश कर रहे एक भारतीय को गिरफ्तार कर लिया गया. शारजाह पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, संदिग्ध की पहचान जीएच.आर.ए के रुप में हुई है. हवाईअड्डे पर उसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार किया. वह भारत […]
दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोने के 12 बिस्कुटों की तस्करी की कोशिश कर रहे एक भारतीय को गिरफ्तार कर लिया गया. शारजाह पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, संदिग्ध की पहचान जीएच.आर.ए के रुप में हुई है. हवाईअड्डे पर उसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार किया. वह भारत जा रहा था.
उसने अपने हाथों में पहने हुए दो कड़ों में सोने के 12 बिस्कुटों को छिपाकर अधिकारियों को धोखा देने की कोशिश की. गल्फ न्यूज ने कल खबर दी कि पुलिस के अनुसार संदिग्ध का इरादा भारत में बिना कर चुकाए 24 कैरट के सोने के इन बिस्कुटों की तस्करी करने का था. इन बिस्कुटों का वजन 699 ग्राम था. पूछताछ में उसने स्वीकार कर लिया है कि वह अपने देश में कर भुगतान से बचने तथा इन बिस्कुटों को बेचने पर पूरी कीमत हासिल करने के लिए ऐसा कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










