इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, 25 हजार से अधिक विस्थापित

जकार्ता : इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने और लावा सतह पर आने से 25 हजार से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर अन्यत्र जाना पड़ा है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकालीन प्रतिक्रिया निदेशक त्रिबुडियार्तो ने कहा कि सुमात्रा द्वीप की सिनाबुंग पहाड़ी पर कल लपटें उठी और धुआं तथा गुबार हवा में पांच हजार मीटर […]
जकार्ता : इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने और लावा सतह पर आने से 25 हजार से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर अन्यत्र जाना पड़ा है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकालीन प्रतिक्रिया निदेशक त्रिबुडियार्तो ने कहा कि सुमात्रा द्वीप की सिनाबुंग पहाड़ी पर कल लपटें उठी और धुआं तथा गुबार हवा में पांच हजार मीटर उपर तक चला गया.
उन्होंने कहा कि अब तक, 25516 लोग विस्थापित हुए हैं. अब क्रेटर के पांच किलोमीटर के दायरे में कोई व्यक्ति नहीं है. हम क्रेटर के सात किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोगों से वहां से हटने का अनुरोध कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










