इस्राइल में शैरोन को अंतिम विदाई

यरुशलम : इस्राइल अपने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत एरियल शैरोन को आज अंतिम विदाई देगा। देश के इतिहास में सबसे प्रभावशाली सैन्य जनरलों में शामिल और विवादित शख्सियत शैरोन का आठ साल तक कोमा में रहने के बाद कल 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. श्रद्धांजलि समारोह के बाद दक्षिण इस्राइल में उनके […]
यरुशलम : इस्राइल अपने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत एरियल शैरोन को आज अंतिम विदाई देगा। देश के इतिहास में सबसे प्रभावशाली सैन्य जनरलों में शामिल और विवादित शख्सियत शैरोन का आठ साल तक कोमा में रहने के बाद कल 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था.
श्रद्धांजलि समारोह के बाद दक्षिण इस्राइल में उनके सीकामोर रैंच स्थित घर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शैरोन का शव अंतिम दर्शन के लिए आज दोपहर में इस्राइली संसद :नेसेट: में रखा जाएगा ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें. दिवंगत नेता के सम्मान में नेसेट की स्मृति सभा कल सुबह आयोजित की जाएगी और कल दोपहर में उनका अंतिम संस्कार होगा.
स्मृति सभा में इस्राइली राष्ट्रपति शिमोन पेरेज, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, नेसेट स्पीकर युली इडेलस्टीन, शैरोन के दो बेटे ओमरी और गिलाड, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के संबोधन की संभावना है. रुस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के शैरोन के अंतिम संस्कार में आने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










