गहरा अफसोस कि भारत ने हमारे राजनयिक को निष्कासित किया : अमेरिका

Published at :11 Jan 2014 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
गहरा अफसोस कि भारत ने हमारे राजनयिक को निष्कासित किया : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने इस बात को लेकर ‘‘गहरा अफसोस’’ जताया है कि भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ अभियोग लगाये जाने और उसके बाद उन्हें देश छोड़ने के लिए कहे जाने के पश्चात भारत ने एक अमेरिकी राजनयिक को देश छोड़ने के वास्ते कहना जरुरी समझा. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने इस बात को लेकर ‘‘गहरा अफसोस’’ जताया है कि भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ अभियोग लगाये जाने और उसके बाद उन्हें देश छोड़ने के लिए कहे जाने के पश्चात भारत ने एक अमेरिकी राजनयिक को देश छोड़ने के वास्ते कहना जरुरी समझा.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा, ‘‘हमें इस बात का गहरा अफसोस है कि भारत सरकार ने हमारे एक राजनयिक को निष्कासित करना जरुरी समझा.’’साकी ने कहा, ‘‘मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं कि भारत सरकार के अनुरोध पर भारत स्थित :अमेरिकी: दूतावास का एक अधिकारी अपना पद छोड़ेगा.’’प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अमेरिका..भारत संबंध में यह स्पष्ट रुप से चुनौती वाला समय है और अमेरिका यह उम्मीद करता है कि यह समाप्त नहीं होगा तथा भारत संबंधों में सुधार लाने और उन्हें ‘‘रचनात्मक स्थिति’’ में वापस लाने के लिए ‘‘सार्थक कदम’’ उठाएगा.’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि यह समाप्त नहीं होगा और भारत अब हमारे साथ सार्थक कदम उठाएगा ताकि हमारे संबंध सुधर सकें और उन्हें एक रचनात्मक स्थिति में वापस लाया जा सके.’’इससे पहले भारत ने अमेरिका द्वारा भारतीय राजनयिक के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी मामले में आरोप लगाये जाने और उन्हें अमेरिका छोड़कर जाने के लिए कहे जाने के कुछ घंटों बाद ही एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को निष्कासित कर दिया था.

निदेशक स्तर के अज्ञात अमेरिकी राजनयिक को भारत छोड़कर जाने के लिए ‘‘48 घंटे से कुछ अधिक समय दिया गया है.’’खोबरागड़े को गत 12 दिसम्बर को गिरफ्तार करने के बाद कपड़े उतारकर तलाशी ली गई और उन्हें अपराधियों के साथ जेल में बंद रखा गया जिसके बाद भारत और अमेरिका के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अन्य कदमों के साथ ही अमेरिकी राजनयिकों को मिलने वाली कुछ छूट वापस ले ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola