अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के प्रेस सचिव रहे स्पीक्स का निधन

Published at :11 Jan 2014 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के प्रेस सचिव रहे स्पीक्स का निधन

जैकसन : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकारी प्रेस सचिव के रुप में छह वर्ष तक काम करने वाले लैरी स्पीक्स का निधन हो गया है.वह 74 वर्ष के थे.स्पीक्स ने कल मिसीसिपी के क्लीवलैंड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली जहां वह पिछले कई वर्षों से रह रहे थे. बोलीवर काउंटी के […]

विज्ञापन

जैकसन : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकारी प्रेस सचिव के रुप में छह वर्ष तक काम करने वाले लैरी स्पीक्स का निधन हो गया है.वह 74 वर्ष के थे.स्पीक्स ने कल मिसीसिपी के क्लीवलैंड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली जहां वह पिछले कई वर्षों से रह रहे थे.

बोलीवर काउंटी के कोरोनर नेट ब्राउन ने कहा कि स्पीक्स अल्झाइमर बीमारी से पीड़ित थे.ब्राउन ने कहा, ‘‘उनका नींद में ही निधन हो गया और उनकी मौत प्राकृतिक थी.’’ क्लीवलैंड फ्यूनरल होम के केनी विलियम्स ने बताया कि स्पीक्स को नॉर्थ क्लीवलैंड कब्रिस्तान में दफनाया गया.स्पीक्स 1981 में उस समय रीगन के प्रेस सचिव बनाये गए थे जब अमेरिकी राष्ट्रपति पर हुए हमले में उनके प्रेस सचिव जेम्स ब्रैडी घायल हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola