अमेरिका ने सोमालिया में सैन्य सलाहकारों की नियुक्त की

Published at :11 Jan 2014 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने सोमालिया में सैन्य सलाहकारों की नियुक्त की

वाशिंगटन : अमेरिका ने हाल के महीनों में कुछ सैन्य सलाहकारों की नियुक्ति सोमालिया में की है ताकि वहां अफ्रीकी संघ :एयू: की सेना को मदद मिल सके.वर्ष 1993 में अशांत सोमालिया में पहली बार अमेरिकी सैनिकों को भेजा गया था जब एक अभियान के दौरान दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टरों को गिराया गया था. इस घटना […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने हाल के महीनों में कुछ सैन्य सलाहकारों की नियुक्ति सोमालिया में की है ताकि वहां अफ्रीकी संघ :एयू: की सेना को मदद मिल सके.वर्ष 1993 में अशांत सोमालिया में पहली बार अमेरिकी सैनिकों को भेजा गया था जब एक अभियान के दौरान दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टरों को गिराया गया था. इस घटना में 18 अमेरिकी मारे गए थे.

अमेरिकी अफ्रीकी कमांड के प्रवक्ता कर्नल टॉम डेविस ने कल एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका ने सोमालिया में अफ्रीकन यूनियन मिशन इन सोमालिया (एएमआईएसओएम )और सोमालियाई सुरक्षा बलों को सलाह और योजनाओं में मदद देने के लिए सैन्य सहयोग प्रकोष्ठ की स्थापना की है ताकि उनकी सैन्य क्षमता बढ़े और सोमालिया तथा पूरे क्षेत्र में शांति स्थापित हो.’’

रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि अक्तूबर में एक छोटे दल से शुरुआत की गई थी और पिछले महीने से इसका काम पूर्ण रुप से शुरु हो गया. अधिकारी ने बताया कि दल का शिविर मोगादिशू हवाईअड्डे के पास स्थापित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola