बगदाद में कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद के एक वाणिज्यिक इलाके में आज एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी एक कार में विस्फोट किया जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी के पूर्वी हिस्से में शिया बहुल न्यू बगदाद में हुए हमले में कम से […]
विज्ञापन
बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद के एक वाणिज्यिक इलाके में आज एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी एक कार में विस्फोट किया जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी के पूर्वी हिस्से में शिया बहुल न्यू बगदाद में हुए हमले में कम से कम 38 लोग घायल हो गए. एक चिकित्सा अधिकारी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की. हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा कि इस्लामिक स्टेट की ओर से हमला हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










