सरबजीत हत्या मामले की सुनवाई शुरु

Published at :09 Jan 2014 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
सरबजीत हत्या मामले की सुनवाई शुरु

लाहौर : पाकिस्तान में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई गुरुवार को आरंभ हो गई.पिछले साल अप्रैल में लाहौर की कोट लखपत जेल में दो कैदियों ने 49 साल के सरबजीत पर जघन्य हमला किया था. उनके दिमाग में गहरी चोट आई थी और दो मई को उनकी मौत हो गई […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई गुरुवार को आरंभ हो गई.पिछले साल अप्रैल में लाहौर की कोट लखपत जेल में दो कैदियों ने 49 साल के सरबजीत पर जघन्य हमला किया था. उनके दिमाग में गहरी चोट आई थी और दो मई को उनकी मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में दो कैदियों आमेर आफताब और मुदस्सर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इन दोनों ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि उन्होंने सरबजीत पर हमला किया क्योंकि सरबजीत ने लाहौर में कथित रुप से विस्फोट किए थे. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सैयद अंजुमन रजा ने पुलिस की ओर से इस मामले में चालान दायर करने के बाद सुनवाई आरंभ की. न्यायाधीश ने मामले को 16 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया.

कोट लखपत जेल के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने सरबजीत की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो लोगों के खिलाफ चालान दायर कर दिया है. पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने सरबजीत की हत्या को ‘योजनाबद्ध’ करार दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola