पाकिस्तान में सरबजीत की हत्या की सुनवाई आरंभ हुई

लाहौर: पाकिस्तान में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई आज यहां आरंभ हो गई.पिछले साल अप्रैल में लाहौर की कोट लखपत जेल में दो कैदियों ने 49 साल के सरबजीत पर जघन्य हमला किया था. उनके दिमाग में गहरी चोट आई थी और दो मई को उनकी मौत हो गई थी. […]
लाहौर: पाकिस्तान में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई आज यहां आरंभ हो गई.पिछले साल अप्रैल में लाहौर की कोट लखपत जेल में दो कैदियों ने 49 साल के सरबजीत पर जघन्य हमला किया था. उनके दिमाग में गहरी चोट आई थी और दो मई को उनकी मौत हो गई थी.
पुलिस ने इस मामले में दो कैदियों आमेर आफताब और मुदस्सर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.इन दोनों ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि उन्होंने सरबजीत पर हमला किया क्योंकि सरबजीत ने लाहौर में कथित रुप से विस्फोट किए थे.
कोट लखपत जेल के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने सरबजीत की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो लोगों के खिलाफ चालान दायर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










