ओबामा प्रशासन के भीतर विवाद का स्त्रोत बना राजनयिक मामला

Published at :08 Jan 2014 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा प्रशासन के भीतर विवाद का स्त्रोत बना राजनयिक मामला

वाशिंगटन : न्यूयार्क में वीजा धोखाधड़ी के आरोपों में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़ की गिरफ्तारी का मुद्दा ओबामा प्रशासन में एक बड़े संकट और विवाद का स्त्रोत बन गया है. समाचार पत्र ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘देवायानी खोबरागड़े के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मामला अमेरिका-भारत संबंधों को प्रभावित […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : न्यूयार्क में वीजा धोखाधड़ी के आरोपों में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़ की गिरफ्तारी का मुद्दा ओबामा प्रशासन में एक बड़े संकट और विवाद का स्त्रोत बन गया है. समाचार पत्र ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘देवायानी खोबरागड़े के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मामला अमेरिका-भारत संबंधों को प्रभावित कर रहा है और इसने नया कानूनी विवाद खड़ा कर दिया है. समाचार पत्र ने इस मुद्दे को दोनों देशों के बीच एक बड़ा संकट बताया है.’’

समाचार पत्र ने कहा, ‘‘गत महीने न्यूयार्क में भारत की उप महावाणिज्य दूत 39 वर्षीय देवयानी खोबरागड़े की वीजा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी भारत-अमेरिका संबंधों में एक बड़ा संकट और ओबामा प्रशासन में एक विवाद का स्त्रोत बन गया है.’’ भारतीय विदेश सेवा की 1999 बैच की अधिकारी देवयानी खोबरागड़े को गत वर्ष 12 दिसम्बर को अपनी नौकरानी संगीता रिचर्ड के वीजा आवेदन में झूठी घोषणा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें ढाई लाख रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola