अमेरिका का तापमान मंगल ग्रह से भी कम

शिकागो : अमेरिका में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मिनिसोटा के बगमिसन में तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे पहुंच गया है. इसके मद्देनजर हजारों उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं और तमाम स्कूल, कार्यालयों को बंद कर दिया गया है. ‘मार्स रोवर’ प्रतिदिन मंगल ग्रह के तापमान की जानकारी देता है. ‘मार्स रोवर’ […]
शिकागो : अमेरिका में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मिनिसोटा के बगमिसन में तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे पहुंच गया है. इसके मद्देनजर हजारों उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं और तमाम स्कूल, कार्यालयों को बंद कर दिया गया है.
‘मार्स रोवर’ प्रतिदिन मंगल ग्रह के तापमान की जानकारी देता है. ‘मार्स रोवर’ के अनुसार मंगल पर तापमान माइनस 25 से माइनस 31 डिग्री सेल्सियस है. अंटार्कटिका में पारा शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस तक कम होता है. अमेरिका के कई इलाके बर्फीली हवाओं की गिरफ्त में हैं. उत्तरी डकोटा में तापमान माइनस 51 डिग्री तक गिर गया है. कनाडा में भी बर्फबारी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. न्यूयॉर्क से सटे कनैक्टिकट में इमरजेंसी घोषित की गई है.
न्यूयार्क के गवर्नर ने आपात स्थिति की घोषणा भी कर दी है. उन्होंने बताया कि भीषण ठंड के कारण पश्चिमी न्यूयार्क के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है. अमेरिका में ठंड के कारण चार लोगों की मौत हो गयी है.
सूत्रों के अनुसार तापमान में गिरावट के कारण अब तक चार हजार 392 उड़ाने रद्द कर दी गयी हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी अमुरिका में तापमान शून्य से 51 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










