खोबरागड़े ने अदालत से अभियोग दायर करने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया

Published at :07 Jan 2014 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
खोबरागड़े ने अदालत से अभियोग दायर करने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया

न्यूयार्क : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े ने यहां की एक अदालत से यह कहते हुए वीजा धोखाधड़ी मामले में उनके खिलाफ अभियोग दायर करने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है कि समयसीमा का ‘‘आसन्न दबाव’’ इस मुद्दे पर अर्थपूर्ण चर्चा करने की पक्षों की क्षमता को बाधित कर रहा है. मैनहटन के अटॉर्नी प्रीत […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े ने यहां की एक अदालत से यह कहते हुए वीजा धोखाधड़ी मामले में उनके खिलाफ अभियोग दायर करने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है कि समयसीमा का ‘‘आसन्न दबाव’’ इस मुद्दे पर अर्थपूर्ण चर्चा करने की पक्षों की क्षमता को बाधित कर रहा है.

मैनहटन के अटॉर्नी प्रीत भरारा के कार्यालय को खोबरागड़े की गिरफ्तारी के 30 दिन के भीतर यानी 13 जनवरी तक अभियोग दायर करना है.यद्यपि कल न्यूयार्क के दक्षिणी जिले के मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न के समक्ष कल एक अर्जी दायर की गई। अर्जी में खोबरागड़े के वकील ने प्रारंभिक सुनवाई तिथि पर सुनवाई टालने का अनुरोध किया जो कि वर्तमान समय में 13 जनवरी निर्धारित है. वकील ने इसके साथ ही अभियोग दायर करने की अंतिम समयसीमा 30 दिन बढ़ाकर 12 फरवरी 2014 करने का अनुरोध किया.

देवयानी खोबरागड़े के वकील डेनियल अरशक ने अर्जी में कहा, ‘‘अभियोजन और बचाव पक्ष तथा अन्य सरकारी अधिकारियों के बीच उल्लेखनीय संवाद हुआ है और हमारा यह विचार है कि आसन्न समयसीमा का दबाव संवाद जारी रखने के प्रति प्रतिकूल है.’’उन्होंने बाद में कहा कि खोबरागड़े :39: आरोप दायर करने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध कर रही है तथा एक प्रतिवादी समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध कर सकता है.

अरशक ने कहा, ‘‘समयसीमा का प्रावधान प्रतिवादियों को उन अभियोजकों से सुरक्षा देने के लिए होता है जो सुनवायी को लंबा खींच सकते हैं..इस मामले में अभियोग दायर किया जाना दरअसल वादियों का ध्रुवीकरण कर सकता है. हम उसे टालना चाहते हैं.’’

वकील ने अर्जी में जज से कहा, ‘‘हम अदालत को यह सूचित करना चाहते हैं कि हमारी इच्छा अदालत द्वारा गत 12 दिसम्बर 2013 को तय की गई 30 दिन की समयसीमा को आगे बढ़वाने की है क्योंकि हमारा मानना है कि समयसीमा पक्षों की अर्थपूर्ण संवाद की क्षमता को प्रभावित कर रही है.’’

यहां पर वाणिज्य दूतावास में उप वाणिज्य दूत खोबरागड़े को गत वर्ष 12 दिसम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें अदालत में पेश किया गया था.मामले को अभियोग दायर करने के लिए 13 जनवरी 2014 तक स्थगित कर दिया गया था.

सूत्रों ने गत सप्ताह कहा था कि अमेरिका खोबरागड़े के खिलाफ अभियोजन को आगे बढ़ा रहा है और उसका उनके खिलाफ वीजा धोखाधड़ी मामले को वापस लेने का कोई इरादा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola