इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

Published at :06 Jan 2014 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

न्यूयार्क : न्यूयार्क सिटी के मैनहट्टन इलाके में एक इमारत के 20वें तल पर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रुप से झुलस गया.अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता डैनी ग्लोवर ने बताया कि कल पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि आग पर अपराह्न […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : न्यूयार्क सिटी के मैनहट्टन इलाके में एक इमारत के 20वें तल पर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रुप से झुलस गया.अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता डैनी ग्लोवर ने बताया कि कल पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली.

उन्होंने बताया कि आग पर अपराह्न करीब एक बजे काबू पा लिया गया. आग के चलते आसपास की कई इमारतों में धुआं भर गया.ग्लोवर ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है.हादसे में गंभीर रुप से झुलसे दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola