ePaper

संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के बाद भी उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें

Updated at : 03 Mar 2016 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के बाद भी उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें

सोल : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से प्योंगयांग पर नये कडे प्रतिबंध लगाये जाने के कुछ ही घंटे बाद दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने आज अपने पूर्वी तट से समुद्र में छोटी दूरी के प्रोजेक्टाइल (प्रक्षेप्य) दागे हैं. इन प्रक्षेपणों को शुरुआत में ‘छोटी दूरी वाली […]

विज्ञापन

सोल : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से प्योंगयांग पर नये कडे प्रतिबंध लगाये जाने के कुछ ही घंटे बाद दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने आज अपने पूर्वी तट से समुद्र में छोटी दूरी के प्रोजेक्टाइल (प्रक्षेप्य) दागे हैं. इन प्रक्षेपणों को शुरुआत में ‘छोटी दूरी वाली मिसाइलें’ कहने के बाद प्रवक्ता मून सांग-ग्यून ने कहा कि मंत्रालय इनकी सटीक प्रकृति का विश्लेषण कर रहा है. मून ने कहा कि इन्हें पूर्वी सागर (जापान सागर) में (स्थानीय समयानुसार) सुबह 10 बजे दागा गया. उन्होंने कहा, ‘दक्षिण कोरियाई सेना उत्तर कोरिया की ओर से किसी भी अन्य कदम का निरीक्षण कर रही है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola