संयुक्त राष्ट्र में भारत की मांग - मसूद अजहर को प्रतिबंध सूची में शामिल करें

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख एवं पठानकोट आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता मसूद अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची में शामिल करने के लिए आज संयुक्त राष्ट्र से औपचारिक सम्पर्क किया तथा आतंकवादी समूह के मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जरुरत पर बल दिया. […]
संयुक्त राष्ट्र : भारत ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख एवं पठानकोट आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता मसूद अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची में शामिल करने के लिए आज संयुक्त राष्ट्र से औपचारिक सम्पर्क किया तथा आतंकवादी समूह के मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जरुरत पर बल दिया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के राजदूत गेरार्ड जैकोबस वान बोहेमेन, 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा और भारत का अनुरोध सामने रखा कि जैश ए मोहम्मद के प्रमुख का नाम समिति की प्रतिबंध सूची में शामिल किया जाए.
भारत ने आतंकवादी संगठन की आतंकी गतिविधियों और दो जनवरी को पठानकोट हमले में उसकी भूमिका के पुख्ता सबूत दिये जिसमें सात भारतीय जवान शहीद हो गये थे. भारत ने अजहर को अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत सूचीबद्ध करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया. भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के देशों और उसके नागरिकों की जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों एवं उसके नेताओं से रक्षा करना समिति की जिम्मेदारी है. नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा कि यह बहुत बडी विसंगति है कि जैश ए मोहम्मद गुट तो सूचीबद्ध है लेकिन उसका मुखिया नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




