ग्वाटेमाला ग्रेनेड हमला मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Published at :16 Feb 2016 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
ग्वाटेमाला ग्रेनेड हमला मामले में 9 लोग गिरफ्तार

ग्वाटेमाला सिटी : ग्वाटेमाला में पिछले साल हुए एक ग्रेनेड हमले के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अस्पताल के बाहर हुए इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 30 अन्य घायल हुए थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन नाबालिग हैं. यह हमला मार्च […]

विज्ञापन

ग्वाटेमाला सिटी : ग्वाटेमाला में पिछले साल हुए एक ग्रेनेड हमले के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अस्पताल के बाहर हुए इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 30 अन्य घायल हुए थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन नाबालिग हैं. यह हमला मार्च 2015 में हुआ था जब ‘बैरियो 18′ नाम के एक गिरोह के सदस्यों ने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के एक सदस्य को अस्पताल लेकर जा रहे जेल सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंक दिया था.

हमले में वह कैदी और सुरक्षाकर्मी बच गए थे, लेकिन अस्पताल जा रहे दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी तथा चार अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड दिया था. पुलिस ने बताया कि कल गिरफ्तार किए गए लोग हत्या के तीन अन्य मामलों में भी वांछित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola