ePaper

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

Updated at : 09 Feb 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

काठमांडू : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन हो गया है. 77 वर्ष की आयु में कोइराला का निधन देर रात हो गया रात 12 बजकर 50 मिनट पर कोइराला ने अंतिम सांस ली. कोइराला के डाक्‍टर ने बताया कि काठमांडू के महाराजगंज स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

विज्ञापन

काठमांडू : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन हो गया है. 77 वर्ष की आयु में कोइराला का निधन देर रात हो गया रात 12 बजकर 50 मिनट पर कोइराला ने अंतिम सांस ली. कोइराला के डाक्‍टर ने बताया कि काठमांडू के महाराजगंज स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर कोइराला के निधन पर शोक जताया है. मोदी ने लिखा है, सुशील कोईरला के रूप में कांग्रेस ने एक बड़ा नेता खो दिया जिन्‍होंने दशकों तक नेपाल की सेवा की और भारत ने एक अच्‍छा मित्र खो दिया है.इनके निधन से दुखी हूं.

डाक्टर ने बताया कि कोइराला पिछले चार दिन से बीमार थे और निमोनिया से पीड़ित थे. नेपाली कांग्रेस के सदस्य सुशील कोइराला को फरवरी 2014 में नेपाल का प्रधानमंत्री चुना गया था. वे नेपाली कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष भी थे. वर्ष 1954 में नेपाली कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर राजनीति में आए. कोइराला वर्ष 1960 में राजतंत्र की वजह से निर्वासित होकर 16 वर्ष तक भारत में रहे. निर्वासन के दौरान वे पार्टी के आधिकारिक प्रकाशन तरूण के संपादक रहे. वे वर्ष 1998 में नेपाल के उपराष्ट्रपति बने थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola