इस्लामी शबाब लडाकों ने सोमालिया के बंदरगाह पर कब्जा किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 5:13 PM (IST)
विज्ञापन

मोगादिशु : सोमालिया के शबाब विद्रोहियों ने आज महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मेरका में शरिया कानून लगा दिया। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी है. इससे पहले कल इस्लामी आतंकियों ने शहर पर दोबारा कब्जा कर लिया। शहर 2012 से अफ्रीकी संघ के सैनिकों के नियंत्रण में था. स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बताया कि कल […]
विज्ञापन
मोगादिशु : सोमालिया के शबाब विद्रोहियों ने आज महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मेरका में शरिया कानून लगा दिया। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी है. इससे पहले कल इस्लामी आतंकियों ने शहर पर दोबारा कब्जा कर लिया। शहर 2012 से अफ्रीकी संघ के सैनिकों के नियंत्रण में था. स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बताया कि कल भारी हथियारों से लैस शबाब के लडाके काले इस्लामी झंडे थामे शहर में घुस आए थे.
शहर के एक निवासी इब्राहिम अहमद ने आज फोन पर बताया, ‘‘शहर में शांति है और जनजीवन सामान्य है, दुकानें दोबारा खुल रही हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन के साथ काम कर रहे लोग अब अपनी जान पर खतरे के कारण छिप रहे हैं.” मोहम्मद मोवलिद नाम के एक दूसरे निवासी ने कहा, ‘‘शबाब लडाके सडकों पर गश्त लगा रहे हैं और लोगों से ऐसा कोई भी काम ना करने के लिए कह रहे हैं जिससे शरिया का उल्लंघन होता हो.
” मेरका सोमालिया उन पहले प्रमुख शहरों में शामिल है जिनपर शबाब ने दोबारा कब्जा कर लिया है. मेरका पर कब्जे से शबाब को दोबारा किसी बंदरगाह तक पहुंच मिल गयी है. शबाब सोमालिया के अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त सरकार को उखाड फेंकने के लिए लड रहा है. सोमालिया सरकार की सुरक्षा में अफ्रीकी संघ के 22,000 सैनिक लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




