पेरिस में चाकू के साथ देखे गये व्यक्ति को पुलिस ने गोली मारी
Updated at : 07 Jan 2016 7:27 PM (IST)
विज्ञापन

पेरिस : फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी पेरिस के एक थाने में अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. व्यक्ति के पास चाकू था. दो अधिकारियों ने कहा कि आदमी के कपडों से तार निकल रहे थे और मौके पर एक बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है. जांच […]
विज्ञापन
पेरिस : फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी पेरिस के एक थाने में अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. व्यक्ति के पास चाकू था. दो अधिकारियों ने कहा कि आदमी के कपडों से तार निकल रहे थे और मौके पर एक बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है.
जांच चलने की वजह से नाम नहीं जाहिर होने की शर्त पर बात कर रहे अधिकारियों ने कहा कि आज दोपहर बाद गोलीबारी हुई. आज ही शार्ली हेब्दो अखबार के दफ्तर पर हुए हमले की बरसी है. संदिग्ध को पकडे जाने से कुछ मिनट पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद ने पिछले साल जनवरी में मारे गये तीन पुलिसकर्मियों समेत जवानों को श्रद्धांजलि दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




