ePaper

अमेरिका के टेक्सास में तूफान से 11 लोगों की मौत

Updated at : 28 Dec 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास में तूफान से 11 लोगों की मौत

गारलैंड (टेक्सास) : अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डैलास में आये तूफान से भारी क्षति हुयी है और कम से कम 11 लोग तूफान या उससे कारण हुए सडक हादसों में मारे गये जबकि दर्जनों लोग घायल हो गये. देश में ठंड के खराब मौसम में यह नवीनतम प्राकृतिक आपदा है. इसके बाद उत्तरी टेक्सास, […]

विज्ञापन

गारलैंड (टेक्सास) : अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डैलास में आये तूफान से भारी क्षति हुयी है और कम से कम 11 लोग तूफान या उससे कारण हुए सडक हादसों में मारे गये जबकि दर्जनों लोग घायल हो गये. देश में ठंड के खराब मौसम में यह नवीनतम प्राकृतिक आपदा है. इसके बाद उत्तरी टेक्सास, पूर्वी ओकलाहोमा, पूर्वी कंसास, पश्चिमी अरकंसास और मिसौरी के हिस्सों में भारी बर्फबारी होने और भीषण बाढ आने की आशंका है. दक्षिणपूर्व में पिछले कुछ दिनों से बने हुए खराब मौसम के कारण कुल 29 लोग मारे गये हैं जिनमें टेक्सास के 11 लोग और मिसिसिपी, अलबामा, टेनिसी और अरकंसास के 18 लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola